Home News Posts World काबुल के अस्पताल पर पाकिस्तानी हमले में 400 से अधिक लोगों की...

काबुल के अस्पताल पर पाकिस्तानी हमले में 400 से अधिक लोगों की मौत

0
158


काबुल। अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर हुए हवाई हमले में कई लोगों के मारे जाने और घायल होने की आशंका है. तालिबान सरकार ने इस हमले के लिए पाकिस्तान को ज़िम्मेदार ठहराया है। सोमवार की रात, जब काबुल सो रहा था, तब पाकिस्तानी वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने शहर के सबसे बड़े नशा मुक्ति केंद्र, ‘ओमिद एडिक्शन ट्रीटमेंट हॉस्पिटल’ पर बमों की बारिश कर दी। इस भीषण एयरस्ट्राइक में अब तक 400 से अधिक निर्दोष नागरिकों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 250 से ज्यादा लोग जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमला सोमवार रात करीब 9 बजे हुआ। पलक झपकते ही 2000 बेड वाला यह विशाल अस्पताल आग के गोले में तब्दील हो गया। चीख-पुकार और धुएं के गुबार के बीच चारों तरफ केवल तबाही का मंजर था। यह अस्पताल उन हजारों अफगान युवाओं की आखिरी उम्मीद था, जो नशे के चंगुल से निकलकर नई जिंदगी शुरू करना चाहते थे, लेकिन एक ही झटके में उनकी उम्मीदें मलबे में दफन हो गईं। तालिबान सरकार के उप-प्रवक्ता हमदुल्लाह फितरत ने इस हमले को ‘नरसंहार’ करार दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि पाकिस्तानी सैन्य शासन ने जानबूझकर नागरिक सुविधा को निशाना बनाया। यह सीधे तौर पर मानवता के खिलाफ अपराध है। अब तक 400 लोग शहीद हो चुके हैं। वहीं, पाकिस्तान के सूचना मंत्रालय ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इसे ‘आतंकी ठिकानों’ पर सटीक हमला बताया है। लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here