Home News Posts उत्तराखंड ऑपरेशन कालनेमिः दो ढोंगी बाबा पकड़े

ऑपरेशन कालनेमिः दो ढोंगी बाबा पकड़े

0
450

हरिद्वार। आपरेशन कालनेमि के तहत कार्यवाही करते हुए पुलिस ने दो ढोंगी बाबाओं को पकड़ कर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार छदम् भेषधारियों के खिलाफ की जा रही आप्रेशन कालनेमि के तहत सिटी हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने हर की पैडी क्षेत्र से साधु—संतो के वेशभूषा में घूम रहे 2 ढोंगी बाबाओं को हिरासत में लिया। आरोपी अन्य राज्यों के निवासी हैं और यहां आकर धार्मिक मान्यताओं का गलत फायदा उठा रहे थे। जिनके नाम राजेन्द्र पुरी पुत्र महन्त रविन्द्र पुरी निवासी कुतुबपुर थाना शाशगढ जिला बरेली उ.प्र. व अनुज गिरी पुत्र प्रेमानन्द निवासी परिक्रमा रोड हरबंसराय कालोनी वृंदावन उ.प्र. बताये जा रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here