पौड़ी। पहाड़ों में चरस तस्करी कर रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से 397 ग्राम चरस बरामद की गयी है।
जानकारी के अनुसार बीते रोज श्रीनगर थाना पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में कोई नशा तस्कर नशीले सामान की डिलीवरी हेतू आने वाला है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने क्षेत्र में चैकिंग अभियान चला दिया। इस दौरान पुलिस को चौरास पुल के पास एक संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखायी दिया। पुलिस ने जब उसे रूकने का इशारा किया तो वह सकपका कर भागने लगा। इस पर उसे घेर कर दबोचा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 397 ग्राम चरस बरामद हुई। पूछताछ में उसने अपना नाम नरेन्द्र सिंह पुत्र स्व. बल सिंह वर्तमान पता अलकनंदा विहार,श्रीनगर, स्थायी पता डांग तुलसीपुर, नेपालगंज, कोलपुर, नेपाल बताया। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया जहंा से उसे जेल भेज दिया गया है।




