देहरादून। बिल्डर्स से एक करोड की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जीएमएस रोड निवासी राजेन्द्र अग्रवाल ने डालनवाला कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह आरए कन्स्ट्रक्शन फर्म का पार्टनर है। उसने बताया कि पिछले कुछ समय से सहारनपुर निवासी एक व्यक्ति द्वारा खुद को एक रियल स्टेट कमीशन एजेंट बताकर उसके व उसकी फर्म की व्यापारिक छवि को सार्वजनिक रूप से बदनाम करने और व्यापार को आर्थिक नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से ब्लैकमेल कर रहा है। बताया कि उक्त व्यक्ति की धमकियों से अपनी छवि और व्यापार को बचाने के लिए समय—समय पर उसे समझाया गया है। लेकिन वह मानने को तैयार नही है। उसके द्वारा अवैध धन वसूली की धमकी अपने रजिस्टर्ड फोन नम्बर से उसके व्हाट्सएप और सोशल मीडिया अकांउट पर पोस्ट किये जा रहे हैं। आरोपी द्वारा उसके मोबाइल नम्बर पर भेजी गयी धमकियों एवं अपमानजनक संदेश का स्व्रQीनशॉट और वीडिया क्लिप संलग्न है। उसके द्वारा व्योम शर्मा को कानून का उल्लंघन न करने और उसके व्यवसाय की प्रतिष्ठा को खराब न करने की लगातार सलाह दिया लेकिन वह उसको पैसा न देने पर जान से मारने की धमकी देता रहता है। बताया कि उक्त व्यक्ति की छवि आपराधिक किस्म की है। आरोपी द्वारा उसको भेजे गये वीडिया क्लिप में यह खुलेआम दावा किया जा रहा है कि उसे उसकी फर्म और उसको बदनाम करने हेतु अपराधियों का संरक्षण प्राप्त है और कोई भी उसका कुछ नहीं बिगाड सकता है। आरोपी द्वारा उससे एक करोड रूपये की अवैध धन वसूली की मांग की जा रही है और ऐसा न करने पर उसकी जान और फर्म की साख एवं बिजनेस को नुकसान पहुंचाते रहने की धमकी दी जा रही है। बताया कि आरोपी के अपराधिक चरित्र से बचाव के लिए अब तक उसके एकाउंट से लगभग 17 लाख रूपये का भुगतान उसे किया जा चुका है परन्तु जब उसके द्वारा और पैसे देने से मना किया गया तो आरोपी ने उसको धमकाते हुए कहा कि यदि उसको और पैसे नहीं दिये जाते हैं तो उसके सोशल मीडिया प्लेटफार्म इन्सटाग्राम, फेसबुक पर बहुत बडी संख्या में फोलोवर्स है जिनपर वह वीडिया पोस्ट करके उसकी व उसकी फर्म की साख को धुमिल व अपमानित करने का कार्य करेगा। जो कि उसने करना भी शुरू कर दिया है। बहरहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




