Home News Posts उत्तराखंड चोरी की छह लाख रूपये की ज्वैलरी के साथ एक गिरफ्तार

चोरी की छह लाख रूपये की ज्वैलरी के साथ एक गिरफ्तार

0
290

देहरादून। पुलिस ने चोरी की छह लाख रूपये की ज्वैलरी के साथ एक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसको न्यायालय में पेश किया जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राघवेंद्र पुत्र कर्म सिंह निवासी हरिपुर सेलाकुई द्वारा थाना सेलाकुई में एक लिखित तहरीर अज्ञात चोर द्वारा उनके घर के ताले तोड़कर घर से ज्वेलरी चोरी कर ले गये है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटना के खुलासे तथा चोरों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिए गए निर्देशों पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटनास्थल व उसके आस पास आने जाने वाले मार्गाे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों अवलोकन किया। चैकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा घटना को अंजाम देने वाले शुभम पवार को घटना में चोरी की गई लगभग 06 लाख रूपये कीमत की ज्वैलरी के साथ धूलकोट तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया कि वह शटरिंग का काम करता है, उसके द्वारा अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया गया था, उसके द्वारा काम पर आने जाने के दौरान उक्त बंद घर की रैकी की गई थी तथा उसके उपरांत चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसको न्यायालय में पेश किया जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here