Home News Posts उत्तराखंड 54 लाख रूपये की स्मैक के साथ एक गिरफ्तार

54 लाख रूपये की स्मैक के साथ एक गिरफ्तार

0
443

देहरादून। एसटीएफ की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स ने 54 लाख रूपये की स्मैक के साथ एक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसको न्यायालय में पेश किया जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा ड्रग्स के खिलाफ कार्यवाही करने के लिये एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) को उत्तराखण्ड के समस्त जनपदों में कड़ी निगरानी रखते हुये कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके अनुपालन में उत्तराखण्ड एसटीएफ की एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में देर रात को थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र से आशीष सिंघल पुत्र स्व. गिरधारी लाल सिंघल निवासी रेस कोर्स नई बस्ती, को सामुदायिक भवन मोथरावाला थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र से 163 ग्राम कीमती करीब 54 लाख रुपए की अवैध स्मैक एवं 63 हजार 490 रुपए नगद के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी द्वारा पूछने पर बताया गया कि वह यह माल जनपद बरेली उत्तर प्रदेश से लेकर आया था। आरोपी पेशे से सिक्योरिटी गार्ड की जॉब करता है। इस ड्रग्स को स्थानीय लड़कों को बेचता है। पूर्व में कोतवाली देहरादून से एनडीपीएस एक्ट में जेल जा चुका है। आरोपी से पूछताछ की गई तो इसके द्वारा बताया गया कि वह लाई गई स्मैक को स्थानीय स्तर पर छोटी छोटी पुड़िया बनाकर सप्लाई करता है तथा जो रकम उससे बरामद हुई है ये सप्लाई की गई स्मैक से ही प्राप्त की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here