Home News Posts उत्तराखंड बंदूक व कारतूस सहित एक गिरफ्तार

बंदूक व कारतूस सहित एक गिरफ्तार

0
81

नैनीताल। होटल में छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से एक 12 बोर की बंदूक व तीन कारतूस बरामद किये गये है।
जानकारी के अनुसार बीते रोज कोतवाली हल्द्वानी पुलिस को सूचना मिली कि टनकपुर रोड हल्द्वानी स्थित एक होटल में कोई संदिग्ध व्यक्ति ठहरा हुआ है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने बताये गये होटल मेें छापेमारी कर उक्त संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उसके कमरे से एक 12 बोर की सिंगल बैरल बदंूक व तीन कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में उसने अपना नाम पंकज सिंह बिष्ट पुत्र शंकर सिंह बिष्ट निवासी मोल्टा थाना जोशीमठ, जिला चमोली बताया। छानबीन में पुलिस को पता चला कि वह व्यक्ति होटल में दो दिन से रूका था। पुलिस ने उसे न्यायालय मेे पेश कर जेल भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here