हरिद्वार। गंगा दशहरा के मौके पर हरिद्वार में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। गंगा स्नान करने आए श्रद्धालुओं का कहना था कि आज के दिन गंगा स्नान का बहुत महत्व है। गंगा दशहरा पर गंगा में डुबकी लगाने से सारे पाप धुल जाते हैं और सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है. साथ ही दान पुण्य करने से परिवार सुख शांति प्राप्ति होती है।
वही पुलिस प्रशासन ने संपूर्ण मेला क्षेत्र को 3 सुपर ज़ोन, 10 जोन और 26 सेक्टर में विभाजित किया गया, भारी पुलिस बल लगाया गया। यात्रियों की संख्या को देखते हुए यातायात प्लान भी लागू किया गया था।




