Home ताजा ख़बर ईवीएम को अनलॉक करने के लिए ओटीपी की जरूरत नहीं होती ...

ईवीएम को अनलॉक करने के लिए ओटीपी की जरूरत नहीं होती : चुनाव आयोग

0
458


नई दिल्ली। इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) पर भारतीय चुनाव आयोग ने रविवार (16 जून) को किए प्रेस कॉन्फेंस में कहा है कि, ईवीएम को अनलॉक करने के लिए कोई ओटीपी नहीं लगता है। चुनाव आयोग ने कहा कि, ईवीएम को अनलॉक करने के लिए ना ही किसी ओटीपी की जरूरत होती है और ना ही ये किसी डिवाइस से कनेक्ट होता है। चुनाव आयोग ने ईवीएम पर लगाए सारे आरोपों को निराधार बताया है। इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन पर एक बार फिर से विपक्षी पार्टियों ने सवाल उठाए हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े किए हैं। विश्व के सबसे अमीर बिजनेसमैन एलन मस्क ने भी कहा है कि ईवएम को हैक किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here