Home News Posts जब ऑफिसर ने रशियन लड़की के बोर्डिंग पास पर लिखा अपना मोबाइल...

जब ऑफिसर ने रशियन लड़की के बोर्डिंग पास पर लिखा अपना मोबाइल नम्बर!

0
698


नई दिल्ली। अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं तो आपने एक वीडियो जरूर देखा होगा जिसमे रूसी कंटेंट क्रिएटर लड़की को दिल्ली एयरपोर्ट पर एक ऑफिसर ने अपना नंबर लिखकर दिया। डिनारा नाम की लड़की, एक इंस्टाग्राम इंफ्लूएंसर है। उसने अपने वीडियो में कहा अधिकारी ने उसके बोर्डिंग पास पर उसका मोबाइल नंबर लिख कर कहा था कि अगली बार जब वह भारत में हो तो उसे कॉल करे। डिनारा ने अपने फॉलोवर्स से पूछा कि क्या उस अधिकारी का व्यवहार उचित था? वीडियो में उसने कहा, एक पासपोर्ट नियंत्रण अधिकारी ने मेरे टिकट पर अपना फोन नंबर लिखा है और मुझसे कहा है कि अगली बार जब मैं भारत आऊं तो ‘मुझसे संपर्क करें।’ अरे यार, ये कैसा बर्ताव है? इस वीडियो को अब तक 1200 से अधिक लोगों ने लाइक किया है और कई लोगों ने इसपर कमेंट किया है। वीडियो के टेक्स्ट में उन्होंने लिखा है, ‘मैं स्तब्ध हूं। क्या आप गंभीर हैं? दिल्ली हवाई अड्डे पर पासपोर्ट नियंत्रण अधिकारी चाहता था कि मैं उसे फोन करूं। वीडियो पर कई यूजरों ने भी कमेंट किया है। लोगों ने उस अधिकारी की आलोचना की है। एक यूजर ने लिखा, ‘यह अनुचित है। ड्यूटी पर तैनात अधिकारी को इस तरह का व्यवहार नहीं करना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here