Home News Posts Filmy ‘आरआरआर’ के गाने ‘नाटू नाटू’ को मिला बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग के लिए...

‘आरआरआर’ के गाने ‘नाटू नाटू’ को मिला बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग के लिए गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स

0
654

नई दिल्ली। साल 2023 राजामौली और अभिनेता जूनियर एनटीआर और राम चरण के लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आया है। उनकी फिल्म `आरआरआर’ के गाने `नाटू नाटू’ को बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग के लिए गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स मिला है। ये खबर सिर्फ एक फिल्म या साउथ इंडस्ट्री के लिए ही नहीं बल्कि पूरे इंडियन सिनेमा के लिए गर्व की बात है।
बता दें कि फिल्म ‘आरआरआर’ को गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2023 में दो अलग—अलग कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था। फिल्म को नॉन इंग्लिश लैंग्वेज फिल्म और तेलुगु मूवी के लोकप्रिय गाने नाटू—नाटू को बेस्ट ओरिजिनल गाने के रूप में कई बड़े हॉलीवुड गानों के साथ नॉमिनेट किया गया था। नाटू—नाटू ने इन नॉमिनेशन में कैरोलिना व्हेयर द क्रॉडैड्स सिंग, पिनोचियो से सियाओ पापा, होल्ड माई हैंड, लिफ्ट मी अप वकंडा फॉरएवर जैसे हॉलीवुड गानों को पीछे छोड़ के अवॉर्ड जीता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here