Home News Posts उत्तराखंड ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझी, मथुरा से दबोचा गया कातिल दोस्त

ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझी, मथुरा से दबोचा गया कातिल दोस्त

0
227
  • कुछ दिन पूर्व जंगल में झाड़ियों में मिला था युवक का शव

हरिद्वार। ब्लांइड मर्डर का खुलासा करते हुए पुलिस ने हत्यारे दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी द्वारा बहनों पर गंदी टिप्पणी किये जाने के कारण हत्या की इस घटना को अंजाम दिया गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि बीती 7 फरवरी को थाना कनखल पुलिस को सूचना मिली कि श्रीयंत्र पुलिया के पास झाड़ियों में एक अज्ञात बालक का लहूलुहान शव पड़ा है। मौके पर पहुँची पुलिस ने शिनाख्त की, तो मृतक की पहचान कुनाल पुत्र रोहिताश, निवासी रामपुर रायघाटी थाना लक्सर हाल निवासी लाटोवाली थाना कनखल के रूप में हुई। मौके पर साक्ष्य जुटाने हेतु फील्ड यूनिट की बुलाई गई व मृतक के पिता की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। हत्यारे की तलाश में जुटी पुलिस टीमों द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों को खंगाले गए। जिसमे पुलिस टीम को सीसीटीवी में मृतक कुनाल शराब के ठेके पर शराब खरीदते हुए एक संदिग्ध स्कूटी पर किसी व्यक्ति के साथ जाता हुआ दिखा। स्कूटी सवार की पड़ताल करने पर स्कूटी सवार की पहचान अरविन्द उर्फ शिवम के रूप में हुई, जो घटना के बाद से मथुरा फरार हो गया था। जिसे पुलिस द्वारा देर रात मथुरा से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी अरविन्द ने बताया कि मैं कुछ महीनों से अपनी नानी के साथ कनखल में रह रहा था। वह और कुनाल (मृतक) दोस्त थे और पड़ोस में ही रहते थे। बताया जा रहा है 6 फरवरी की रात दोनों ने साथ बैठकर शराब पी। नशे की हालत में कुनाल अविन्द की बहनों पर गंदे लांछन लगाने लगा और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। विवाद बढ़ने पर कुनाल ने अरविन्द को थप्पड़ मारे, जिसके बाद गुस्से में आकर अरविन्द ने पास पड़े भारी पत्थर से कुनाल के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बहरहाल पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here