Home News Posts उत्तराखंड लापता युवक का शव बरामद, हत्या की आंशका जांच में जुटी पुलिस

लापता युवक का शव बरामद, हत्या की आंशका जांच में जुटी पुलिस

0
1038

चम्पावत। पाटी कस्बे के बिसारी निवासी लापता युवक का शव पुलिस ने आज पाटी के रामलीला मैदान और वन विभाग के बीच बने एक अवैध टिनसेट से बरामद किया है। हत्या की आंशका के मद्देनजर पुलिस जांच में जुटी है।
बता दें कि बिसारी निवासी मोहित बीते 24 सितंबर से लापता था, जिसकी गुमशुदगी 28 सितंबर को थाना पाटी में दर्ज की गई थी। पुलिस ने आज सुबह ही मोहित का शव रामलीला मैदान व वन विभाग के बीच बने एक अवैध टिनसेट से बरामद किया है। जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा ने मौके पर पहुंचकर आक्रोश व्यक्त कर रहे क्षेत्रीय लोगों से उचित न्याय की बात कही है। मौके पर मौजूद सैकड़ों क्षेत्रीय लोगों ने इस मामले में दोषियों को फाँसी देने की मांग की है। वहीं सूंत्रों का कहना है कि इस मामले में पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है जिनसे पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here