Home News Posts उत्तराखंड शादी के तीन महीने बाद विवाहिता की संदिग्ध मौत, जांच शुरू

शादी के तीन महीने बाद विवाहिता की संदिग्ध मौत, जांच शुरू

0
172
  • आरोपः प्लॉट खरीदने के लिए 50 लाख रुपये की थी मांग

देेहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में शादी के महज तीन महीने बाद एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से सनसनी फैल गई। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, मृतका कहकशा आलम का निकाह 19 नवंबर 2025 को देहरादून के रिस्पना नगर निवासी शहबाज आलम के साथ हुआ था। मृतका के भाई सलमान आसिफ, जो रुद्रप्रयाग के रहने वाले हैं, ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शादी के समय उनकी ओर से ससुराल पक्ष की मांग के अनुसार दान—दहेज दिया गया था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर कहकशा को लगातार प्रताड़ित किया जाने लगा। परिजनों के अनुसार, 18 फरवरी 2026 को कहकशा ने फोन पर बताया था कि उसके ससुराल वाले प्लॉट खरीदने के लिए 50 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। इसके बाद 3 मार्च की रात करीब 11 बजे भी उसने अपने मायके वालों को फोन कर कहा था कि पति और परिवार के अन्य सदस्य उस पर रुपये लाने का दबाव बना रहे हैं। परिजनों का कहना है कि उसी रात करीब 1ः30 बजे ससुर यासीन का फोन आया और उन्होंने बताया कि कहकशा की तबीयत अचानक खराब हो गई है। सूचना मिलने के बाद परिवार देहरादून पहुंचा, जहां अस्पताल में पता चला कि महिला को ससुराल पक्ष मृत अवस्था में ही लेकर आया था। मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि पति शहबाज, सास खुशनुदा, ससुर यासीन, देवर सरताज और ननद शबनम ने दहेज के लालच में मिलकर उनकी बहन की हत्या कर दी। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here