Home ताजा ख़बर मनु भाकर और सरबजोत सिंह की जोड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल...

मनु भाकर और सरबजोत सिंह की जोड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड में कांस्य पदक जीता

0
523


नई दिल्ली। मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में दूसरा पदक जीत लिया। एक ओलंपिक में दो पदक जीतने वालीं पहली भारतीय हैं। मनु और सरबजोत सिंह की जोड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा के कांस्य पदक जीत लिया।
इससे पहले पेरिस ओलंपिक में मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल में व्यक्तिगत कांस्य भी जीता था और ओलंपिक पदक जीतने वाली वह पहली भारतीय महिला निशानेबाज बनी थीं। भारत को उन्होंने ओलंपिक की निशानेबाजी रेंज पर 12 साल बाद पदक दिलाया था। मनु और सरबजोत ने मिश्रित टीम स्पर्धा में 580 स्कोर करके पदक के दौर में प्रवेश किया था, मंगलवार को कोरिया के ओह यि जिन और ली वोन्हो को हराया। भाकर ने अपने करियर में विश्व चैंपियनशिप का स्वर्ण पदक सहित कई अंतरराष्ट्रीय पदक जीते हैं। उन्होंने खेलो इंडिया खेलों में भी स्वर्ण पदक जीता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here