Home News Posts उत्तराखंड मालगाड़ी से टकरा कर हाथी के बच्चे की मौत

मालगाड़ी से टकरा कर हाथी के बच्चे की मौत

0
696

हरिद्वार। राजाजी टाइगर रिजर्व के मोतीचूर रेंज में देर रात मालगाड़ी से टकराकर एक हाथी के बच्चे की मौत हो गयी।
वन महकमे के अनुसार देर रात को हाथियों का झुंड रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। अचानक उसी दौरान एक मालगाड़ी वहां से गुजरी। उस दौरान यह पांच वर्षीय नर हाथी ट्रेन से टकरा गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं इस घटना के बाद से पार्क महकमे में हड़कंप मच गया है।
रेंज अधिकारी महेंद्र गिरी के अनुसार इस मार्ग पर लगातार गश्त की जाती है। यह ट्रैक बहुत लंबा है। हाथी कब कहां से ट्रेक पार करें यह तय नहीं होता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here