Home News Posts उत्तराखंड ऊर्जा निगमों में बड़ा फेरबदल

ऊर्जा निगमों में बड़ा फेरबदल

0
112
  • यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार, यूजेवीएनएल के एमडी संदीप सिंघल पद से हटाए गए


देहरादून। यूपीसीएल और यूजेवीएनएल के एमडी पद पर तैनात अधिकारियों का कार्यकाल समाप्त हो गया है, जिसके चलते ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने यूपीसीएल के एमडी पद पर तैनात अनिल कुमार यादव को पदमुक्त कर दिया है। इसी तरह, यूजेवीएनएल के एमडी पद पर तैनात संदीप सिंघल को भी उनका कार्यकाल पूरा होने के चलते अवमुक्त कर दिया गया है।
इसके अलावा, यूपीसीएल में निदेशक पद पर तैनात अजय कुमार अग्रवाल को भी पदमुक्त कर दिया गया है। इस संबंध में ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने आदेश भी जारी कर दिए हैं। 29 अक्टूबर 2021 को अनिल कुमार को प्रबंध निदेशक, यूपीसीएल यानी उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड के पद पर अगले 03 साल या फिर 60 साल उम्र होने तक के लिए नियुक्त किया गया था। लेकिन शासन ने 09 अक्टूबर 2024 को अनिल कुमार को प्रबंध निदेशक, यूपीसीएल के पद पर अधिवर्षता आयु 30 जून 2024 से 02 साल के लिए सेवा विस्तार दिया था। अब उन्हें पदमुक्त कर दिया गया है।
इसी तरह, 29 जनवरी 2020 को संदीप सिंघल को प्रबंध निदेशक, यूजेवीएनएल यानी उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड के पद पर 03 साल या फिर 60 साल उम्र होने तक के लिए नियुक्त किया गया था, लेकिन शासन ने 15 मार्च 2024 को संदीप सिंघल को प्रबंध निदेशक, यूजेवीएनएल के पद पर अधिवर्षता आयु 30 जून 2024 से 02 साल के लिए सेवा विस्तार दिया गया था, अब उन्हें भी पदमुक्त कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here