Home राष्ट्रीय Uttar Pradesh बारावफात के जुलूस निकलने के दौरान बड़ा हादसा, 5 लोगों की मौत

बारावफात के जुलूस निकलने के दौरान बड़ा हादसा, 5 लोगों की मौत

0
673

बहराइच। यूपी के बहराइच में बारावफात के जुलूस निकलने के दौरान बड़ा हादसा हो गया है। जिसके बाद 5 लोगों की मौत हो गई है। दरअसल, बारावफात के जुलूस में मौजूद लोग और बच्चे झंडे लेकर चल रहे थे तभी अचानक झंडा हाई वोल्टेज लाइन से टकरा गया जिसकी वजह से जुलूस में शामिल 7 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। आनन-फानन में सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां 5 लोगों ने दम तोड़ दिया जबकि बेहद नाजुक अवस्था में 2 घायलों को लखनऊ के लिए रवाना किया गया है जिसमें से 1 की मौत हो गई। घटना की सूचना पाने के बाद मौके पर प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे। मामले की जांच की जा रही है कि आखिर जुलूस में किस वजह से करंट लगा है ओर लोग जुलूस लेकर कैसे निकल रहे थे। फिलहाल 6 लोगों की मौत से गांव में कोहराम मच गया है और जुलूस की खुशियां मातम में तब्दील गई है। बहराइच एसएसपी केशव चौधरी ने बताया कि यह हादसा बारावफात के जुलूस निकालने के दौरान हुआ। इसी के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर पहुंचने के भी निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक ट्वीट के अनुसार सीएम ने जनपद बहराइच में जुलूस के दौरान हुए हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगतों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। सीएमओ के अनुसार मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर पहुंचने के भी निर्देश दिए हैं। बहराइच एसएसपी केशव चौधरी ने आगे बताया कि जुलूस में मौजूद लोग और बच्चे झंडे लेकर चल रहे थे तभी अचानक झंडा हाई वोल्टेज लाइन से टकरा गया जिसकी वजह से जुलूस में शामिल 7 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। इनमें से 6 लोगों की मौत हो गई है। एक गंभीर रूप से घायल है जिसे लखनऊ के लिए रवाना किया गया है। मामले की जांच की जा रही है कि कैसे जुलूस में लोगों के करंट लगा और लोग जुलूस लेकर कैसे निकल रहे थे। वहीं 6 लोगों की मौत से गांव में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हर तरफ मातम छाया हुआ है और सारी खुशियां दुख में तब्दील हो गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here