Home News Posts उत्तराखंड सूदखोर के घर चली गोली में एक की मौत प्रकरण : मुख्य...

सूदखोर के घर चली गोली में एक की मौत प्रकरण : मुख्य आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

0
928

देहरादून। सूदखोर के घर से चली गोली में एक की मौत व दो लोगों के घायल होने के मामले में फरार मुख्य आरोपी को पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है।
उल्लेखनीय है कि 16 जून को नेहरू ग्राम स्थित डोभाल चौक के पास रहने वाले सूदखोर देवेन्द्र शर्मा उर्फ सोनू भारद्वाज के घर से चली गोली में एक युवक की मौत हो गयी थी तथा दो अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गये थे। इस घटना से लोगों में काफी आव्रQोश था जिसके चलते क्षेत्रवासियों ने गत दिवस भी प्रदर्शन कर भारद्वाज के घर पर पत्थराव किया था। आज भी सुबह से ही लोगों ने जाम लगा दिया था। घटनाव्रQम के बाद ही मुख्य आरोपी रामबीर अपने साथियों के साथ कार से फरार हो गया था। जिसको पुलिस ने घेरा तो आशा रोहडी के जंगल के पास कार छोडकर फरार हो गया था। जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें गठित कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे थे। आज पुलिस टीम ने रामबीर को हल्की मुठभेड के बाद 400 किलोमीटर दूर तलवार गांव थाना बेहरोल सदर जिला कोटपुतली राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी अजय सिंह लगातार सभी टीमों की मॉनिटरिंग कर रहे थे। फरार अन्य आरोपियों की तलाश में विभिन्न राज्यों में देहरादून पुलिस की स्पेशल टीमें लगातार दबिश दे रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here