Home News Posts उत्तराखंड गैस की बढती कीमतों के खिलाफ महिला कांग्रेस ने प्रर्दशन किया

गैस की बढती कीमतों के खिलाफ महिला कांग्रेस ने प्रर्दशन किया

0
86

देहरादून। गैस की बढती कीमतों के खिलाफ महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन कर गैस की अन्तेष्टि की।
आज यहां अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लाम्बा के आह्वान पर देशभर में रसोई गैस सिलेंडर के लगातार बढ़ते दामों के खिलाफ महिला कांग्रेस द्वारा विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसी क्रम में उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती ज्योति रौतेला के नेतृत्व में देहरादून में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनोखे ढंग से विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन से सर पर गैस सिलेंडर उठाकर गैस के दाम बढ़ाये जाने के विरोध में नारेबाजी करते हुए भाजपा जिला मुख्यालय की ओर पदयात्रा निकाली। यह पदयात्रा कनक चौक तक पहुंची, जहां पुलिस प्रशासन द्वारा बैरिकेटिंग लगा कर प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया गया। इसके बाद महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई और गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों के विरोध में प्रतीकात्मक रूप से गैस सिलेंडर को फूल—माला पहनाकर उसकी “अंत्येष्टि” की। इस दौरान महिलाओं ने धूपबत्ती जलाकर केंद्र सरकार की महंगाई की नीतियों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चूल्हे पर लकड़ी जलाकर रोटी और सब्जी बनाकर यह संदेश दिया कि बढ़ती महंगाई के कारण गरीब परिवारों को एक बार फिर पुराने दौर की तरह चूल्हे पर खाना बनाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। बाद में महिलाओं ने वहीं पर बनी रोटी और सब्जी लोगों को खिलाकर सरकार की नीतियों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती ज्योति रौतेला ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा अपने उघोगपति मित्रों को लाभ पहुंचाने के लिए लगातार रसोई गैस के दाम बढ़ाए जाने से आम जनता, विशेषकर महिलाओं पर भारी आर्थिक बोझ पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि एक ओर सरकार महिला सशक्तिकरण की बात करती है, वहीं दूसरी ओर रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी कर महिलाओं की रसोई पर सीधा हमला किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि महंगाई के कारण आज गरीब परिवारों का बजट पूरी तरह से बिगड़ चुका है और गरीब तथा मध्यम वर्ग के लिए घर चलाना कठिन होता जा रहा है। प्रदर्शन के बाद पुलिस प्रशासन द्वारा विरोध कर रही महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया। महिला कांग्रेस की ओर से चेतावनी दी गई कि यदि केंद्र सरकार ने रसोई गैस के बढ़े हुए दाम वापस नहीं लिए और महंगाई पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम नहीं उठाए तो प्रदेशभर में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस अवसर पर महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष श्रीमती आशा मनोरमा शर्मा, नजमा खान, जया कर्नाटक, महानगर अध्यक्ष उर्मिला ढोंडियाल थापा,जिलाध्यक्ष अंशुल त्यागी, मंजू मिश्रा, महासचिव अनीता सकलानी, जिलाध्यक्ष पूनम सिंह, दीपा चौहान, नलिनी दीक्षित, चन्द्रकला नेगी, भावना शर्मा, सुशीला शर्मा, अनुराधा तिवाडी, देवन्द्र कौर, रेखा ढींगरा, कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here