पूर्वाेत्तर में खिला कमल, कांग्रेस को लगा झटका

0
211

त्रिपुरा और नागालैंड में भाजपा गठबंधन की सरकार
मेघालय में मिली जुली सरकार की संभावनाएं

नई दिल्ली। पूर्वाेत्तर के 3 राज्यों में हुए चुनाव में भाजपा को बड़ी सफलता मिली है। उम्मीद के अनुरूप आये चुनाव परिणामों से भाजपा में उत्साह का माहौल है तथा कार्यकर्ताओं द्वारा होली से पहले ही रंग गुलाल उड़ाया जा रहा है। आज आए चुनाव परिणामों में त्रिपुरा और नागालैंड में भाजपा गठबंधन की सरकार बनती दिख रही है वहीं मेघालय में मिली जुली सरकार गठन के रुझान आए हैं।
त्रिपुरा की 60 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा 34 सीटों पर जीत दर्ज कराने के करीब है और फिर सत्ता पर काबिज होने जा रही है। त्रिपुरा में कांग्रेस को 14 सीटों पर बढ़त है वही पीएमपी 12 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं लेकिन प्रारंभिक रुझानों से ही यह साफ हो चुका था कि त्रिपुरा में भाजपा फिर से सत्ता पर काबिज होने जा रही है। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि एग्जिट पोल के नतीजों में भी त्रिपुरा में 32 सीटों के साथ भाजपा गठबंधन को सत्ता में आते हुए दिखाया गया था। उधर नागालैंड की 60 सदस्य विधानसभा में भी भाजपा अपने सहयोगियों के साथ 40 सीटों पर जीत दर्ज कर रही दिख रही है। जहां तक मेघालय की बात है वहां समाचार लिखे जाने तक स्थिति स्पष्ट होती नहीं दिख रही है यहां एक मिली जुली सरकार बनने के आसार दिख रहे हैं।
हालांकि कांग्रेस को अपनी भारत जोड़ो यात्रा और त्रिपुरा में सहयोगी दलों के गठबंधन से यह उम्मीद थी कि वह कुछ खास कर सकेंगे लेकिन चुनावी नतीजों से यह साफ हो चुका है कि कांग्रेस पूर्वाेत्तर राज्यों के चुनाव में कुछ खास करिश्मा नहीं कर सकी है। कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को यहंा कोई खास सफलता मिलती नजर नहीं आई है और उसे एक बड़ा झटका लगा है। पूर्वाेत्तर राज्यों के चुनाव परिणामों व रुझानों के बाद कांग्रेसी नेताओं का कहना है कि यह कोई खास बात नहीं है पूर्वाेत्तर राज्यों में यही होता आया है कि केंद्र में जिसकी सरकार होती है लोग उसी के साथ खड़े हो जाते हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव से पूर्व हुए इन 3 राज्यों के विधानसभा चुनावों को अत्यंत ही महत्व का माना जा रहा है। यही कारण था कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा इन चुनावों में अपनी पूरी ताकत झोंक दी गई थी। लेकिन भाजपा को आशातीत सफलता भी मिली है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम भाजपा मुख्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करने वाले हैं।


नागालैंड में बना इतिहास, पहली बार विधानसभा पहुंची दो महिला उम्मीदवार


नई दिल्ली। नागालैंड विधानसभा चुनाव में एक नया इतिहास रचा गया है राज्य में पहली बार दो महिला उम्मीदवारों ने विधानसभा चुनाव जीता है बताया जा रहा है की दीमापुर तृतीय विधानसभा से हेकानी जखालू ने जीत दर्ज की है। जानकारी के अनुसार एकानी को भाजपा और एनडीपीपी गठबंधन के उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में उतारा गया था उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को 1536 वोटों से मात दी है। वही एनडीपीपी और भाजपा गठबंधन की एक अन्य महिला उम्मीदवार सलहूलुलू कुर्से ने पश्चिमी अंगामी सीट से जीत दर्ज की है उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार को 12 वोटों के मामूली अंतर से हरा दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here