`कलम’ का सिर कलम !

0
322

बीबीसी के दिल्ली स्थित दफ्तर पर आयकर विभाग ने मारा छापा

नई दिल्ली। बीबीसी की विवादित डॉक्यूमेंट्री इंडिया द मोदी क्वेश्चन पर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इस डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को लेकर भी देश भर के अलग-अलग यूनिवर्सिटी में बवाल देखने को मिला था। अब एक बार फिर से बीबीसी चर्चा में आ गया है। आज दोपहर ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन के दिल्ली स्थित दफ्तर पर आयकर विभाग ने छापा मारा है। आयकर विभाग ने बीबीसी के दफ्तर को पूरी तरह से सील कर दिया है। इतना ही नहीं ऑफिस में काम कर रहे सभी कर्मचारियों के फोन भी जब्त कर लिए गए हैं और उन्हें घर भेज दिया है। इसके अलावा दिल्ली के साथ ही बीबीसी के मुंबई स्थित दफ्तर पर भी आयकर विभाग ने छापेमारी की है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंगलवार दोपहर को आयकर विभाग की टीम अचानक बीबीसी के दफ्तर पहुंच गई और छानबीन शुरू कर दी। सूत्रों की मानें तो आयकर विभाग की टीम बीबीसी ऑफिस में रखे गए तमाम रिकॉर्ड की जांच कर रही है। विभाग ने दफ्तर में अंदर-बाहर आने जाने पर रोक लगा दी है। दूसरी ओर इस छापे का राजनीतिक असर भी दिखने लगा है। आईटी के छापे की खबर मिलते ही कांग्रेस पार्टी ने सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा कि पहले उन्होंने बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री पर प्रतिबंध लगाया गया और अब आयकर विभाग ने बीबीसी दफ्तर पर छापा मारा है। यह अघोषित तौर पर आपातकाल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here