पुलिस की मौजूदगी में पति ने पत्नी के माथे पर गोली मारी !

0
299


मथुरा। भाहई में पुलिस की मौजूदगी में पति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। युवक ने पत्नी के माथे पर गोली मारी, जिसके बाद मौके पर ही महिला की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार है। गांव भाहई निवासी गंगा सिंह ने इस वारदात को अंजाम दिया। गंगा की पत्नी सोनिया तकरीबन आठ माह पहले अपने प्रेमी के साथ गई थी। तकरीबन दो माह पहले पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस मामले में 9 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी।

पति-पत्नी के बीच मंगलवार को किसी बात को लेकर एक बार फिर से विवाद हो गया। पत्नी ने 112 पर कॉल कर तत्काल पुलिस को बुला लिया। मामले के जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला से विवाद को लेकर जानकारी की। महिला पुलिसकर्मियों से बातचीत कर रही थी, पति ने कपड़े घर में रह जाने की बात कहकर आवाज लगाई। पत्नी अंदर गई तो पति ने उसके माथे पर गोली मार दी। घटना को अंजाम देकर आरोपी पति मौके से फरार हो गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद एसएसपी शैलेश पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर गए। एसपी सिटी एमपी सिंह ने बताया कि घटना के वक्त पुलिस घर के बाहर ही मौजूद थी। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है। इस बीच आरोपी के रिश्तेदारों के घऱ भी दबिश दी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here