Home Filmy TV Serial ‘झांसी की रानी’ टीवी सीरियल के लेखक मेराज जैदी ने दुनिया को...

‘झांसी की रानी’ टीवी सीरियल के लेखक मेराज जैदी ने दुनिया को कहा अलविदा

0
1565


प्रयागराज। झांसी की रानी समेत कई टीवी सीरियल्स की स्क्रिप्ट लिखने वाले मशहूर लेखक मेराज जैदी का निधन हो गया है। मेराज ने प्रयागराज के दांदूपुर स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। वे 76 साल के थे और पिछले काफी दिनों से गंभीर रूप से बीमार थे। वहीं मेराज जैदी के निधन से तमाम फैंस सहित सेलेब्स में शोक की लहर दौड़ गई है। बता दें कि मेराज ने झांसी की रानी, वीर शिवाजी, शोभा सोमनाथ की, आपकी अंतरा, राजा का बाजा जैसे कई हिट टीवी सीरियल्स में स्क्रिप्ट और डायलाग्स लिखे थे। मेराज जैदी अपने पीछे तीन बेटे और दो बेटियां छोड़ गए हैं जैदी एक शानदार राइटर तो थे ही साथ ही वे देश के काफी फेमस नाट्य निर्देशक, गीतकार और यहां तक कि एक्टर भी थे। उन्होंने हॉलीवुड फिल्मों गोंगर 2 सहित कईं सीरियल और फिल्मों में अपनी अदाकारी का भी जलवा दिखाया था। उन्होंने हबीब तनवीर के साथ कई शोज किए थे जिनमें आगरा बाजार, मृतक बिहारी लाल हाजिर हों, शहर में कर्फ्यू, रामचरन चोर जैसे कई शोज काफी पॉपुलर रहे थे।
मेराज जैदी के शिष्य रहे और उनके असिस्टेंट लेखक केरू में काम कर रहे लोक संस्कृति विकास संस्थान, प्रयागराज के निदेशक शरद कुमार ने दिवंगत लेखक के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि इतना बेबाक जिंदगी और ऐसा तरंगित शब्द सागर यूं खामोशी से अलविदा कह देगा कभी सोचा नहीं था। लेखन के मेरे सफर का साथी हमेशा के लिए मुझसे जुदा हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here