Home राष्ट्रीय Uttar Pradesh बदायूं डबल मर्डर केस का दूसरा आरोपी जावेद गिरफ्तार

बदायूं डबल मर्डर केस का दूसरा आरोपी जावेद गिरफ्तार

0
497


नई दिल्ली। यूपी के बदायूं में दो बच्चों की हत्या के दूसरे आरोपी जावेद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले इस मामले में आरोपी साजिद पुलिस एनकाउंटर में मारा गया था। पुलिस ने जावेद के बारे में जानकारी देने वाले के लिए 25 हजार रुपए के इनाम की घोषणा की थी। पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद जावेद दिल्ली भाग गया था। इसी बीच खबर आई है कि हत्यारोपी जावेद को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों बच्चों की हत्या के बाद से ही आरोपी जावेद फरार था जबकि, उसके भाई साजिद को पुलिस ने पहले ही एनकाउंटर में मार गिराया था। आरोपी जावेद ने खुद पुलिस के सामने सरेंडर किया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी के मुताबिक, घटना के बाद जावेद मोबाइल बन्द करके दिल्ली भाग गया था। वहां से वह बरेली आ गया था। थाना चौकी में आकर सरेंडर कर दिया। जिसके बाद उसे अरेस्ट करके पूछताछ शुरू कर दी गई है।
दूसरी तरफ, दोनों मासूमों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, बच्चों पर धारधार हथियार से ताबड़तोड़ कई वार किए गए। आयुष के शरीर पर 14 जख्म के निशान मिले हैं। जबकि, अहान के शरीर पर 2 घाव थे। कातिल साजिद ने जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया उससे यही सामने आ रहा है कि वो किसी भी हाल में दोनों बच्चों को जिंदा नहीं छोड़ना चाहता था। उधर, हत्यारोपी साजिद का भी पोस्टमार्टम हुआ। रिपोर्ट में सामने आया कि साजिद को मुठभेड़ में तीन गोलियां लगीं। दो छाती पर और एक गोली पेट पर लगी। पुलिस ने फिलहाल आरोपी साजिद और जावेद के पिता बाबू एवं उनके चाचा कयामुद्दीन को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here