जाने माने डॉक्टर ने शक्ति नहर में कूदकर दी जान !

0
461

देहरादून। विकासनगर के जाने माने डॉक्टर हंस राज अरोड़ा ने शक्ति नहर में कूदकर जान दे दी। हालांकि, अभी तक इसका खुलासा नहीं हो पाया कि डॉक्टर ने किस वजह से शक्ति नहर में छलांग लगाई।

कल देर रात करीब साढ़े दस बजे विकासनगर पुलिस को सूचना मिली कि डाकपत्थर क्षेत्र में शक्तिनगर में एक व्यक्ति ने छलांग लगा दी है। जिनकी चप्पल और गाड़ी पुल नंबर एक के पास खड़ी मिली है। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और सर्च अभियान चलाया, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। रात होने की वजह से रेस्क्यू अभियान रोकना पड़ा।

आज सुबह एसडीआरएफ की टीम ने फिर से रेस्क्यू अभियान चलाया। इस दौरान हंस राज अरोड़ा का शव शक्ति नहर से बरामद हुआ है। जिसे एसडीआरएफ ने सिविल पुलिस को सौंप दिया है।

हंस राज अरोड़ा विकासनगर के जाने माने डॉक्टर थे। उनका विकासनगर में क्लीनिक भी था। लेकिन उन्होंने किस वजह से खुदकुशी की, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here