Home News Posts जब पीएम मोदी को चाय पिलाने के लिए मुजफ्फरपुर से पटना पहुंचा...

जब पीएम मोदी को चाय पिलाने के लिए मुजफ्फरपुर से पटना पहुंचा उनका जबरा फैन

0
723

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जबरा फैन अशोक कुमार साहनी उन्हें अपने हाथों से बनाई चाय पिलाने के लिए मुजफ्फरपुर से पटना पहुंचा। हालांकि, उसका ये सपना पूरा नहीं हो पाया। क्योंकि उसे सुरक्षा कारणों से विधानसभा के गेट के पास से ही दूर कर दिया गया। अशोक जिस लुक में विधानसभा के बाहर पहुंचा था, लोगों की निगाहें उसी पर टिक गई थीं। अशोक ने अपने पूरे शरीर को मोदी के रंग में रंग दिया था। सीने पर मोदी की पेंटिंग बनाई हुई थी। उसके ऊपर ऊपर नमो-नमो लिखवाया था। सिर पर आगे की तरफ भारत का मैप, पीछे जय हिंद लिखवाया था। सिर के बाईं तरफ स्वच्छ भारत लिखवाया। पीठ पर डस्टबिन टांग रखा था। और हाथ में चाय की केतली ली हुई थी।
अशोक ने बताया कि वह मोदी जी का बहुत बड़ा फैन है। उनकी हर बात से वह प्रभावित है। बस उसका सपना है कि पीएम मोदी को एक कप चाय अपने हाथों से पिलाए। अपने इस सपने को पूरा करने के लिए वह दिल्ली, कानपुर, रोहतक, बनारस से लेकर झारखंड तक जा चुका है। पीएम मोदी ने फैन अशोक ने बताया कि पहले वह पेंटिंग का काम करता था, जिससे उसका गुजारा नहीं हो पाता था। फिर 6 साल पहले पीएम मोदी के आत्मनिर्भर भारत से प्रेरणा लेकर चाय की दुकान खोली। यह दुकान चल भी पड़ी और आज उसी से अपने घर-परिवार को अच्छे से चला पा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here