Home News Posts उत्तराखंड इंस्पेक्टर और चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर

इंस्पेक्टर और चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर

0
336

हरिद्वार। कानून व्यवस्था के मद्देनजर बड़ी कार्यवाही करते हुए एसएसपी द्वारा इंस्पेक्टर व चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने बीती रात झबरेड़ा थाने के इंस्पेक्टर और इकबालपुर चौकी प्रभारी को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। हालांकि, कार्रवाई क्यों हुई है, इसको लेकर अभी तस्वीर साफ नहीं हो पाई है। मगर देर रात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, इंस्पेक्टर झबरेड़ा अजय सिंह और इकबालपुर चौकी प्रभारी नितिन बिष्ट को लाइन भेज दिया गया। अचानक हुई इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। कई थाना प्रभारी पहले से ही तबादले की जद में बताए जा रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि लॉ एंड ऑर्डर को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश और डीजीपी दीपम सेठ की मैराथन बैठक के बाद कई स्तरों पर बदलाव की आहट बनी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here