Home News Posts उत्तराखंड झोपडी में आग लगने से मासूम की मौत

झोपडी में आग लगने से मासूम की मौत

0
224

  • 5 साल का बच्चा व माता—पिता भी झुलसे

हरिद्वार। झोपड़ी मेंं आग लगने से देेर रात एक तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गयी वही आग की चपेट में आकर एक पांच साल का बच्चा व उसके माता—पिता भी झुलस गये। सूचना मिलने पर फायर सर्विस ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक झोपड़ी जलकर खाक हो चुकी थी।
मामला चंडी घाट पुल के पास का है यहंा देर रात एक झोपड़ी में आग लगने से तीन साल के मासूम की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक पांच साल का बच्चा और माता—पिता भी झुलस गए। घटना के बाद इलाके में अफरा—तफरी मच गई। आग इतनी भीषण थी कि झोपड़ी पूरी तरह खाक हो गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार यहंा झोपड़ी में एक परिवार रह रहा था। देर रात अज्ञात कारणों से झोपड़ी में आग लग गई। परिवार गहरी नींद में था, जिससे किसी को आग लगने का तुरंत पता नहीं चल पाया। जब तक आसपास के लोगों ने शोर मचाया और राहत कार्य शुरू किया, तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। आग में तीन वर्षीय बच्चे की मौके पर ही जलने से मौत हो गई। वहीं पांच वर्षीय बच्चा भी गंभीर रूप से झुलस गया है। माता—पिता भी आग की चपेट में आ गए और उन्हें भी झुलसी अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस अब आग लगने के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here