Home News Posts उत्तराखंड स्व. इंदिरा की जयंती पर निकाली प्रभात फेरी

स्व. इंदिरा की जयंती पर निकाली प्रभात फेरी

0
945

देहरादून। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती को उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेशभर में `मातृशक्ति सम्मान दिवस’ के रूप में मनाया गया।
आज राजधानी में आयोजित कार्यक्रम के तहत प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव, पूर्व मुख्यमंत्री एवं चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, सहप्रभारी दीपिका पाण्डेय सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसजनों द्वारा स्व. इन्दिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये गये।
इसके उपरान्त कांग्रेसजनों द्वारा राजीव भवन से गांधी पार्क—इन्दिरा मार्केट—घण्टा घर—पटेल पार्क होते हुए वापस राजीव भवन तक प्रभात फेरी निकाली गई। कांग्रेस नेताओं ने इन्दिरा मार्केट पहुंचकर स्व. इन्दिरा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के पश्चात स्व. इन्दिरा गांधी के जीवन पर आधारित इन्दिरा प्रियदर्शनी शौर्य प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राष्ट्र एवं विश्व की महान जननायिका स्व. इन्दिरा गांधी ने अपनी प्रतिभा कौशल एवं विद्वता से देश को प्रगति के पथ पर लाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी तथा गरीबी निवारण के साथ—साथ बैंकों का राष्ट्रीयकरण, बीस सूत्रीय कार्यक्रम जैसे विकासोन्मुखी कार्यक्रम शुरू किए थे। स्व. इन्दिरा ने विश्व ख्याति प्राप्त करते हुए समूचे विश्व का ध्यान भारत की ओर आकर्षित किया और देश के दुश्मनों का सिर झुका कर भारत की सम्प्रभुता मानने को मजबूर किया तथा बांग्लादेश युद्ध में पाकिस्तानी फौज पर ऐतिहासिक विजय हांसिल कर अलग बांग्लादेश के निर्माण में अहम भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष पृथ्वीपाल चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष आर्येन्द्र शर्मा, धीरेन्द्र प्रताप, प्रदेश महामंत्री संगठन मथुरादत्त जोशी, महामंत्री नवीन जोशी, राजेन्द्र शाह, राजेन्द्र सिह भण्डारी, प्रो. बलवन्त सिंह, गोदावरी थापली, पीके अग्रवाल, डा. आरपी रतूड़ी, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, गौरव चौधरी, सुरेन्द्र रांगड, अर्जुन कुमार, सुमित्तर भुल्लर, एआईसीसी सदस्य तरूण पन्त, पूर्व विधायक राजकुमार, प्रभुलाल बहुगुणा आदि शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here