Home News Posts इस साल ‘मिस वर्ल्ड ’ प्रतियोगिता की मेजबानी भारत करेगा

इस साल ‘मिस वर्ल्ड ’ प्रतियोगिता की मेजबानी भारत करेगा

0
812

मुंबई। विश्‍व स्‍तर पर आयोजित होने वाली मिस वर्ल्‍ड प्रतियोगिता की मेजबानी इस साल भारत करेगा। इस प्रतियोगिता में 130 देशों की सुंदरियां हिस्‍सा लेंगी। गुरुवार का मिस वर्ल्‍ड ऑर्गनाइजेशन ने ये घोषणा की और बताया कि इस साल के अंत में नवंबर-दिसंबर में इस प्रतियोगिता का ग्रेंड फिनाले होगा। इसके एक महीने पहले प्रतिभागियों को शार्टलिस्‍ट करने के लिए कई राउंड होंगे। इस प्रतियोगिता में यूपी केंद्र होगा, वाराणसी और आगरा में दुनिया भर से जुटने वाली सुंदरियां रैंप वॉक करती नजर आएंगी। मिस वर्ल्ड के इंडिया में आयोजन पर Miss World 2022 Karolina Bielawska ने खुशी जाहिर की। इससे पहले 1996 में भारत ने मिस वर्ल्‍ड की मेजबानी की थी। 27 साल बाद एक बाद फिर भारत में 71 वें मिस वर्ल्ड 2023 की मेजबानी करने का मौका मिला है। हालांकि ये इसकी अभी अधिकारिक तारीख का खुलासा नहीं किया गया है। बस ये ऐलान किया गया है कि विश्‍व वर्ल्‍ड की सौंदर्य प्रतियोगिता इस साल नवंबर या दिसंबर में होने की उम्मीद है। भारत में आयोजित हो रही इस प्रतियोगिता में 130 से अधिक देश की सुंदरियां रैंप वॉक करते हुए मिस वर्ल्‍ड खिलाब जीतने की होड़ में शामिल नजर आएंगी। मिस वर्ल्‍ड प्रतियोगिता जिसके लिए सुंदरियों का उनकी सुंदरता के साथ उनकी बुद्धिमत्ता के कई अन्‍य पैमानों पर जांचा जाता है। जिसके बाद सलेक्‍टशन किया जाता है। भारत की जिन सुंदरियों ने पहले ये खिताब अपने नाम किया है, वो ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन, प्रियंका चोपड़ा और युक्‍ता मुखी का नाम शुमार है। पूरे 27 साल भारत मे विश्‍व स्‍तर की मिस वर्ल्‍ड प्रतियोगित आयोजित होगी जो भारत के लिए गर्व की बात है। मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन की चेयरपर्सन और सीईओ जूलिया मॉर्ले ने गुरुवार को इसका ऐलान करते हुए कहा कि 71वें मिस वर्ल्ड फाइनल के लिए भारत को सलेक्‍ट किए जाने की घोषणा करते हुए मुझे खुशी हो रही है। उन्‍होंने बताया कि इससे पहले 30 साल पहले वो भारत आई थीं, उन्‍होंने कहा मुझे भारत से बहुत लगाव है। जूलिया मॉर्ले ने कहा, संस्कृति, विश्व स्तर के आकर्षण और बाकी दुनिया के साथ लुभावनी जगहें भारत में हैं। भारत ये प्रतियोगिता आयोजित करने के लिए सबसे योग्य देश है। भारत में आयोजित होने वाली इस विश्‍व स्‍तरीय प्रतियोगिता की गूंज पूरे विश्‍व में होगी। मिस वर्ल्‍ड ऑर्गनाइजेशनक की चेयरपर्सन ने कहा हम भारत की अनूठी और विविध संस्‍कृति और यहा की लुभावनी जगहों को पूरी दुनिया के साथ साझा कर सकेंगे। मिस वर्ल्ड लिमिटेड और पीएमई एंटरटेनमेंट एक साथ मिलकर मिस वर्ल्ड फेस्टिवल तैयार कर रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि इस प्रतियोगिता से देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, विविधता को बढ़ावा मिलेगा साथ ही महिलाओं को सशक्त बनाने के जुनून को बढ़ावा देता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here