सड़क दुर्घटना में 5 महिलाओं की मौत, 12 गम्भीर घायल

0
206

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे—नासिक हाईवे पर बीती देर रात एक एसयूवी कार द्वारा 17 महिलाओं को कुचल दिये जाने से जहंा 5 महिलाओं ने मौके पर ही मौत हो गयी वहीं 12 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मृतक महिलाओं का शव कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहंा उनका इलाज किया जा रहा है।
सड़क दुर्घटना का यह मामला पुणे शहर से करीब 50 किलोमीटर दूर शिरोली गांव के पास का है। पुलिस के अनुसार 2 महिलाओं की मौके पर, जबकि 3 की इलाज के दौरान मौत हुई है। कार चालक फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।
मिली जानकारी क अनुसार यह सभी महिलाएं रसोइये का काम करती हैं। सोमवार की रात लगभग 11 बजे कार्यक्रम से अपना काम खत्म कर यह सभी अपने घर लौट रही थीं। पुणे की बस से खरपुड़ी फाटा पर उतरने के दौरान सड़क पार करते समय यह हादसा हुआ है। बहरहाल पुलिस आरोपी कार चालक की तलाश में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here