खबर का असर: हटाये गये जानलेवा स्पीड ब्रेकर

0
646

देहरादून। लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन रहे स्पीड ब्रेकरों को प्र्रशासन ने रातों रात हटा दिया। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।
गत दिवस संध्य दैनिक वैली मेल ने शहर के जानलेवा स्पीड ब्रेकरों के बारे में (स्पीड ब्रेकर बने जनता का सिरदर्द, 15 मिनट में 7 दुघर्टनाएं प्रमुखता से छापा था। दून वैली मेल की खबर को प्रशासन ने गम्भीरता से लिया और जिसके बाद स्मार्ट सिटी द्वारा बनाए गए समस्त स्पीड ब्रेकरों को देर रात उखाड़ दिया गया है, वही जिलाधिकारी देहरादून /सीइओ स्मार्ट सिटी सवीन बंसल ने स्मार्ट सिटी के ईई अधिशासी अभियंता को लापरवाही के लिए कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है। शहर में स्पीड ब्रेकरों के हटाये जाने से एक तरफ जनता ने भी काफी राहत महसूस की। क्योकि यह स्पीड ब्रेकर दुघर्टनाओं को आमंत्रित करने जैसे थे। इनका कोई मापदंड भी तय नहीं किया गया और ना ही जिला प्रशासन ने इसके लिए किसी की अनुमति लेने की जरूरत महसूस की और आनन फानन में शहर में स्पीड ब्रेकरों का निर्माण कर दिया गया जिससे शहर में आये दिन दुघर्टनाएं हो रही थी तथा लोग आये दिन चोटिल हो रहे थे। इन स्पीड ब्रेकरों के कारण लोग गम्भीर बीमारियों का भी शिकार हो रहे थे। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए कई बार बुद्धिजीवी लोगों ने शासन प्रशासन से शिकायत भी की थी जिसके बाद प्रशासन ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए गत रात्रि शहर से सभी स्पीड ब्रेकर हटा दिये गये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here