जम्मू – कश्मीर के बालटाल-जोजिला के पास हुआ भारी हिमस्खलन

0
170


जम्मू। जम्मू और कश्मीर के गांदरबल जिले के सोनमर्ग क्षेत्र में बालटाल-जोजिला के पास हिमस्खलन हुआ। फिलहाल, इस हिमस्खलन से किसी भी तरह के कोई नुकसान की सूचना नहीं है। हालांकि, प्रशासन द्वारा इस बारे में और जानकारी जुटाई जा रही है। तो वहीं, हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी से अटल टनल रोहतांग, मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग समेत करीब 182 सड़कें वाहनों की आवाजाही के लिए बंद है। 163 बिजली ट्रांसफार्मर भी ठप पड़े हैं। प्रशासन ने लोगों को अलर्ट किया है। बता दें कि जम्मू-कश्मीर में इन दिनों कई जगहों पर बर्फ की मोटी चादर जमने की वजह से यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश के कारण पहलगाम और गुलमर्ग को छोड़कर पूरी घाटी में रात का तापमान जमाव बिंदु से ऊपर चला गया है। सोनमर्ग, गुलमर्ग, तंगधार और कश्मीर के अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई है।
जम्मू कश्मीर के साथ-साथ उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड जारी है। इस बीच मौसम विभाग ने 24 घंटे के भीतर कई इलाकों में भारी बर्फबारी और बारिश होने की संभावना जताई है। जम्मू संभाग के मैदानी इलाकों में घने कोहरे और बादलों के कारण सड़क यातायात प्रभावित है। इसके साथ ही हवाई सेवाओं पर भी इसका असर दिख रहा है। अधिकारियों की मानें तो सोनमर्ग, गुलमर्ग, तंगधार (कुपवाड़ा में) और कश्मीर के अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा हिमपात हुआ है। कहा कि उत्तर और मध्य कश्मीर के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here