हनुमान जन्मोत्सवः बजरंग दल सहित हिन्दूवादी संगठनों ने निकाली शोभा यात्रा

0
333

देहरादून। हनुमान जन्मोत्सव पर बजरंग दल सहित हिन्दूवादी संगठनों ने शहर में भव्य शोभा यात्रा निकाली। वह जहां से भी गुजरते वहां लोगों की भीड एकत्रित हो जाती। शोभायात्रा से पूरी राजधानी राममय हो गयी। हर जगह भगवा दिखायी दे रहा था।
आज यहां हनुमान जन्मोत्सव के दौरान बजरंग दल व अन्य हिन्दूवादी संगठनों के कार्यकर्ता हिन्दू नेशनल इंटर कालेज के मैदान में एकत्रित हुए। जहां से चार पहिया वाहन, दुपहिया वाहनों से जय श्रीराम के नारों के साथ विशाल शोभायात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा हिन्दू नेशनल इंटर कालेज प्रांगण से होते हुए सहारनपुर चौक पहुंची जहां पर विशाल शोभायात्रा को देख पुलिस प्रशासन के भी हाथ पांव फुल गये। शोभायात्रा में युवक ट्टट्टजय श्रीराम’’ के नारों के साथ ही डीजे पर हरहर महादेव के गानों की धून पर युवक नाचते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा सहारनपुर चौक से रेलवे स्टेशन, प्रिंस चौक, गांधी रोड, तहसील चौक दर्शनलाल चौक होते हुए घंटाघर पहुंची। शोभायात्रा में घंटाघर पहुंचने पर घंटाघर के आसपास पूरा माहौल भगवा फहर गया। जहां तक नजर जाती वहां पर पूरा माहौल भगवा हो रखा था। घंटाघर चौक पर काफी देर तक जय श्रीराम के नारों के साथ ही डीजे की धुन में युवक नाचते हुए दिखायी दिये। इस दौरान कई युवकों ने यातायात की व्यवस्था को भी सम्भाले रखा। वहीं पुलिस विभाग को भी यातायात सुचारू करने में पसीने छूट गये। शोभायात्रा घंटाघर से पल्टन बाजार में घुस गयी। शोभायात्रा के दौरान शोभायात्रा का कई स्थानों पर स्वागत किया गया तथा पेयजल व प्रसाद बांटा गया। पल्टन बाजार में भी घुसते ही शोभायात्रा का स्वागत किया गया तथा प्रसाद बांटा गया। शोभायात्रा पल्टन बाजार से धामावाला चौक पहुंची वहां पर भी उनका भव्य स्वागत किया गया तथा पेयजल व प्रसाद बांटा गया। इस दौरान बजरंग दल कार्यकर्ता जय श्रीराम के नारे लगाते हुए चल रहे थे। वहीं हर—हर महादेव के भी नारे लगाये गये। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में युवक, युवतियां व बुजुर्ग शामिल थे। जिसने हनुमान जन्मोत्सव को भव्य बना दिया। पल्टन बाजार से राजा रोड चौक से होते हुए वापस हिन्दू नेशनल इंटर कालेज पहुंच समाप्त हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here