- 2 तमंचे, 4 कारतूस, 1 वरना कार और लाखों की नगदी बरामद
नैनीताल। गोरापड़ाव डकैती कांड मामले में फरार चल रहे दो और बदमाशों को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से दो तमंचे, चार कारतूस, एक कार व लाखों रूपये की नगदी बरामद की गयी है। मामले मेंं 6 आरोपी पूर्व में ही गिरफ्तार होकर जेल जा चुके है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. मजूंनाथ टी.सी. ने बताया कि बीती 19 अगस्त को कोतवाली हल्द्वानी पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र के गोरापड़ाव में 10—12 हथियार बन्द लोगों द्वारा डकैती की घटना को अंजाम दिया गया है, उक्त सूचना पर तत्काल उच्चाधिकारीगणा को सूचित एवं कोतवाली हल्द्वानी से पुलिस बल को घटना स्थल गोरापड़ाव रवाना किया गया। मामले मं नारायण दास पुत्र रोशन लाल निवासी अम्बा बिहार तीनपानी हल्द्वानी जनपद नैनीताल द्वारा तहरीर दी गयी कि 10 अज्ञात हथियार बंद बदमाशों द्वारा शोरुम के पीछे स्थित उनके आफिस/गैराज गोरापड़ाव तीनपानी में डकैती डालकर उनसे व उनके परिचितों के लगभग 8 लाख रुपये, 12 मोबाइल फोन व 3 सोने की चेन व अंगूठी आदि लूट लिया गया है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर डकैती की तलाश शुुुरू कर दी गयी। जांच के दौरान घटना में प्रकाश में आये आरोपी यश सिडाना, वंशप्रीत सिंह उर्फ पन्नू, रखवीर सिंह, अमनदीप सिंह, शिवराज सिंह, अफजल मलिक को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। जबकि अन्य फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु गठित पुलिस टीम द्वारी लगातार अन्य राज्यों में दबिश हेतु टीमों को रवाना किया गया था। इस डकैती प्रकरण में प्रकाश में आये दो और आरोपियों को पुलिस ने बीती रात एक सूचना के आधार पर हल्द्वानी—पंतनगर एयरपोर्ट के पीछे से गिरफ्तार किया गया। उन्होने उस डकैती कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए अपना नाम साहब सिंह उर्फ साबी पुत्र जसवन्त सिंह निवासी ग्राम गज्जीपुर, थाना मिलक खानम, जिला रामपुर, उत्तर प्रदेश व गुरवन्त सिंह उर्फ गोपी पुत्र जसवीर सिंह, निवासी ग्राम नूरपुर, थाना स्वार, जिला रामपुर, उत्तर प्रदेश बताया। पुलिस ने उनके पास से दो तमंचे, चार कारतूस, कार व 1 लाख 40 हजार की नगदी बरामद की है।




