देहरादून। अंकित बालियान की हत्या में गोगी र्गैंग का हाथ होने की सम्भावना को ध्यान में रखते हुए पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार शामली में हुए अंकित बालियान हत्याकांड की जांच आईपीएस एडीजे कानून व्यवस्था अमिताभ यश के पास है अमिताभ यश उत्तर प्रदेश एसटीएफ के मुखिया हैं। अमिताभ यश के अनुसार अंकित बालियान हत्या कांड में पुलिस को बडी सफलता मिली है। पुलिस का दावा है कि अंकित बालियान के हत्या आरोपी शीघ्र पुलिस की गिरफ्त में होंगे। पुलिस ने एक दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस जांच के अनुसार पूरी वारदात महज 22 सेंकेड में अंजाम दिया गया। हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गये। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार अंकित तो नौ गोलिया लगी पांच गोलिया शरीर के भीतर फंसी मिली। पुलिस व एसटीएफ की टीमों ने हरियाणा व दिल्ली में कई स्थानों पर दबिश दी। वारदात के समय एक हमलावर फोन पर बात करते हुए भी दिखायी दिया। जिसमें वह काम पूरा करने की बात कर रहा था। अंकित बालियान की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सामने आयी जिसमें गोगी गैंग से जुडे हाने का दावा करने वाले एक अकाउंट से हत्या की जिम्मेदारी लेने की बात कही गयी है। पोस्ट में आरोप लगाया गया है कि अंकित गैंग के विरोधियों के सम्पर्क में था और गोगी से जुडी घटना पर उसने गाना बनाया था। पुलिस ने अभी तक सोशल मीडिया पर सामने आयी इस कथित जिम्मेदारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। मामले में एक चौंकाने वाला मोड तब आया जब गायक एक्टर भूपेन्द्र ढींगरा के नाम से सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया। वीडियो में अंकित बालियान की हत्या की जिम्मदारी लेने का दावा किया गया और हत्या की वजह व्यक्तिगत विवाद तथा कथित गाली गलौच को बताया गया। हालांकि इस वीडियों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस अभी यह सत्यापन कर रही है कि वीडियों वास्तव में भूपेन्द्र ढींगरा का है तथा उसमें किया गया दावा कितना सच है। पुलिस के अनुसार भूपेन्द्र मूल रूप से गुरूग्राम का बताया जा रहा है और उसकी लोकेशन कर्नाटक में मिलने की जानकारी सामने आयी है। गोगी गैंग के नाम स सामनेे आयी कथित पोस्ट में एक पुराने गाने और गैंग से जुडे विवाद का उल्लेख किया गया है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि अंकित किसी आपराधिक गिरोह के विवाद में सीधे तौर पर शामिल था या उनके संगीत और सोशल मीडिया गतिविधियों को लेकर किसी पक्ष ने उन्हें निशाना बनाया। मीडिया रिपोर्टाे में उनके चर्चित गाने ट्टभरी कोर्ट में गोली मारेंगे’ का भी उल्लेख हुआ है। अंकित बालियान की हत्या के बाद उनके पैतृक गांव बनलीखेडा और आसपास के क्षेत्र में आव्रQोश है। अंतिम संस्कार के दौरान बडी संख्या में ग्रामीण और प्रशंसक जुटे थे। लोगों ने हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई की मांग की। परिवार की ओर से भी पुलिस पर जल्द कार्रवाई की मांग की गयी है। सपा सांसद इकरा हसन और आम आदमी पार्टी के संजय सिंह सहित कई नेता परिवार से मिल चुके हैं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी अंकित के पिता से फोन पर बात की। अंकित की पत्नी ने हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी न होने पर मुख्यमंत्री के बाहर आत्मदाह की चेतावनी दी है।




