Home News Posts उत्तराखंड गणपति बप्पा मोरयाः घर—घर विराजे विघ्न विनाशक

गणपति बप्पा मोरयाः घर—घर विराजे विघ्न विनाशक

0
503
  • चारू शर्मा ने भी अपने घर पर स्थापित किये गणपति

देहरादून। गणेश चतुर्थी पर पूज्य गणपति देव की प्रतिमा स्थापित कर गणेश महोत्सव शुरू हो गया। मन्नूगंज निवासी चारू शर्मा ने भी अपने घर पर गणेश प्रतिमा को विधि विधान से पूजा अर्चना कर स्थापित किया।
आज यहां गणेश चतुर्थी के दिन घर—घर मौहल्लों में पंडालों पर गणेश भगवान की प्रतिमा को स्थापित कर गणेश महोत्सव की शुरूआत हो गयी है। पंडालों को रंग बिरंगीं लाइटों से सजाया गया तथा गणेश प्रतिमा को विभिन्न क्षेत्रों से लाकर लोगों ने मूर्तियों को पंडाल में रखा गया। इस दौरान बाजारों में खरीदारी के लिए भीड़ लग गयी थी। कुम्हार मंडी में लोगों ने छोटी से लेकर तीन—तीन फीट की प्रतिमा खरीदी। इसके अलावा पटेलनगर, निरंजनपुर समेत विभिन्न जगहों पर सडक किनारे प्रतिमा खरीदने के लिए भी भीड रही। यह पर्व भाद्रपद के शुक्लपक्ष की चतुर्थी से शुरू होता है। लोगों को इको प्रQेंडली मिटटी की मूर्तियां पहली पसंद बनी रही। आज से पंडालों में भजन कीर्तन के साथ हर दिन कार्यव्रम होंगे।


वहीं मन्नूगंज निवासी चारू शर्मा ने कुम्हार मंडी से मिटटी के गणेश जी की प्रतिमा खरीदी और दोपहर एक बजे मूर्ति को सजाया गया। पंडित मुकेश शर्मा ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर मूर्ति को स्थापित किया। इस दौरान चारू शर्मा व मंजू शर्मा ने व्रत रखा तथा मूर्ति स्थापना के बाद व्रत खोला गया। मूर्ति स्थापना के समय किरन साहनी, मदन साहनी, प्रवेश शर्मा, दीपक शर्मा, कोमल शर्मा आदि भी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here