नैनीताल। नाबालिग छात्रा से गैंगरेप मामले में पुलिस ने एक दुष्कर्मी को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि मामले में अन्य आरोपी फरार है जिनकी तलाश जारी है।
जानकारी के अनुसार रामनगर के ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिक छात्रा को विशेष समुदाय के कुछ लोगों द्वारा खाने की किसी चीज में नशीला पदार्थ मिलाकर खिलाने के बाद छात्रा के साथ बारी—बारी से दुष्कर्म किया गया। इतना ही नहीं दरिंदों ने छात्रा की दुष्कर्म करते हुए वीडियो बनाने के साथ ही उसे कई जगह वायरल भी कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद लोगों में भारी आक्रोश है। मामले में कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा नाबालिक छात्रा का मेडिकल कराने की कार्रवाई की जा रही है।
मामले में भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष मदन जोशी ने बताया कि रामनगर के शांत माहौल को खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बीते दिवस उनके संज्ञान में यह नाबालिक छात्रा का मामला आया था जिसके बाद उन्होंने स्थानीय पुलिस प्रशासन के साथ ही आला अधिकारियों को घटना से अवगत कराते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।




