Home News Posts उत्तराखंड 15 हजार की उधारी न चुकाने पर दोस्तों ने की दोस्त की...

15 हजार की उधारी न चुकाने पर दोस्तों ने की दोस्त की हत्या

0
20

हरिद्वार। 15 हजार रूपये की उधारी न चुकाने पर दोस्तों ने ही दोस्त की हत्या कर डाली। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने मृतक के दो दोस्तो को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल बाइक भी बरामद हुई है।
जानकारी के अनुसार बीती 23 अगस्त को कोतवाली मंगलौर पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम टिकोला रजवाहे पर एक अज्ञात शव पड़ा हुआ है। शव की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गयी। मृतक की शिनाख्त कपिल पुत्र मेघपाल निवासी ग्राम टिकोला कोतवाली मंगलौर जनपद हरिद्वार के रूप में हुई। मामले में मृतक के भाई अमित कुमार द्वारा थाना कोतवाली मंगलौर पर रितिक तथा उसके एक अन्य साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। जांच में पाया गया कि जिन लोगों पर मृतक की हत्या के आरोप लगे थे वह सही है। जिस पर पुलिस ने दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपियो ने बताया कि मृतक कपिल तथा आरोपी रितिक व दीपक की आपस में दोस्ती थी तथा आपस में पैसों का लेना—देना भी चलता था। मृतक कपिल द्वारा रितिक व दीपक से 15000 रूपये उधार लिये थे तथा 700 रुपये के कपडे खरीदे थे। घटना के दिन योजना के तहत आरोपियों ने कपिल को बुलाकर टिकोला पुलिया पर शराब पिलाई। शराब पीने के दौरान मृतक द्वारा अपना फोन निकाल रिकित व दीपक की विडियो बनाने की बात कही गई जिससे नाराज होकर दोनों ने उसे मौत के घाट उतार दिया और लाश पानी की रजवाहे मे डाल मोटर साइकिल से फरार हो गये। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को बरामद किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here