चार घरों में आग लगने से लाखों का नुकसान

0
106

पिथौरागढ़। चार घरों में अचानक आग लग जाने से लाखों के नुकसान की आंशका जताई जा रही है। वहीं इस अग्निकांड के चलते चारों परिवार इस ठंड के मौसम मेंं बेघर हो गये है। वहीं सूचना मिलने पर जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची है जिनका कहना है कि पीड़ित परिवारो को हरसंभव मदद उपलब्ध करायी जायेगी।
मामला देवलथल तहसील क्षेत्र के ग्राम धुरौली का है। बताया जा रहा है कि बीती देर शाम अचानक लगी भीषण आग ने चार मकानों को पूरी तरह राख में बदल दिया, जिससे प्रभावित परिवारों के पास अब सिर ढकने तक की जगह नहीं बची है। जानकारी के अनुसार आग सबसे पहले ललित सिंह के मकान से भड़की जिसके बाद वह इतनी विकराल हो गयी कि उसने समीप स्थित गंभीर सिंह, चंदर सिंह और सुरेंद्र सिंह के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया।
आग से सबसे ज्यादा नुकसार ललित सिंह के परिवार को हुआ है। बताया जा रहा है कि उनके घर में रखा राशन, नगदी सहित सोने—चांदी के कीमती आभूषण पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। परिजन अब सिर्फ पहने हुए कपड़ों के सहारे रह गए हैं। आग से हुआ नुकसान लाखों में आँका जा रहा है। आग लगने के कारणों की फिलहाल पुष्टि नहीं हो पाई है। वहीं सूचना मिलने पर फायर सर्विस क्षेत्र में तो पहुंची लेकिन घटना स्थल तक नहीं पहुंच पायी। जिस पर ग्रामीणों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन लपटों ने मिनटों में चारों घरों को अपनी गिरफ्त में ले लिया। देर रात तक ग्रामीण अंधेरे में आग बुझाने का प्रयास करते रहे। अग्निकांड की सूचना पर राजस्व उपनिरीक्षक को मौके पर भेज दिया गया है। एसडीएम डीडीहाट खुशबू पांडे ने बताया कि नुकसान का आंकलन किया जा रहा है और पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here