Home News Posts उत्तराखंड जानलेवा हमले के चार फरार आरोपी गिरफ्तार

जानलेवा हमले के चार फरार आरोपी गिरफ्तार

0
255


हरिद्वार। जानलेवा हमले मामले में फरार चल रहे चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले मे अन्य आरोपी फरार है। जिनकी तलाश जारी है।
जानकारी के अनुसार बीती 5 मार्च को थाना सिडकुल में प्रमोद पाल ने तहरीर देकर बताया गया था कि राजीव पाल व उसके साथियों ने लाठी—डंडो व तलवार से लैस होकर उनके घर में घुसकर उनके व उनके परिजनों के साथ मारपीट की गयी साथ ही गाली—गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। बताया कि इसके साथ ही उन लोगोंं ने जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर भी किया गया। मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपियो की तलाश शुरू कर दी गयी। मामले में फरार चल रहे चार आरोपियों को पुलिस ने बीती शाम गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम जतिन उर्फ भारत पुत्र परमाल सिंह निवासी जयराम जोत, थाना कर्नलगंज, जिला गोंडा (उ.प्र.), राजीव पाल पुत्र जंग बहादुर निवासी ग्राम मंसूरपुर, थाना मंसूरपुर, जिला मुजफ्फरनगर (उ.प्र.), रोहन सिंह पुत्र सुरेश कुमार निवासी ग्राम धारूवाला मंडावली, थाना बिजनौर, जिला बिजनौर (उ.प्र.) व सागर पुत्र मामचंद निवासी ग्राम रामपुर मनिहारन, थाना मनिहारन, जिला सहारनपुर (उ.प्र.) बताये जा रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here