महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने टपकेश्वर महादेव मंदिर में की पूजा अर्चना

0
261


देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्रीऔर महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने आज महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पौराणिक श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर में मुंबई के प्रसिद्ध श्री सिद्धि विनायक मंदिर से लाई गई विशेष पूजा सामग्री के साथ पूजा अर्चना और जलाभिषेक कर देश के चहुंमुखी विकास और देवभूमि उत्तराखंड की सुख शांति और समृद्धि की मंगल कामना की, टपकेश्वर महादेव मंदिर के श्री महन्त 108 कृष्ण गिरी जी महाराज का शुभ आशीर्वाद प्राप्त किया, इस अवसर पर माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर के संस्थापक आध्यात्मिक गुरु आचार्य बिपिन जोशी, आचार्य सतीश थपलियाल, श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर सेवादल के अध्यक्ष गोपाल गुप्ता, महामंत्री महेश खंडेलवाल,उपाध्यक्ष डी के शर्मा, मनमोहन जायसवाल आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here