कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

0
84


नयी दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को बुखार के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, सोनिया गांधी को बुखार आने के बाद सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल की ओर से कहा गया है कि सोनिया गांधी अभी निगरानी में हैं और उनके मेडिकल टेस्ट किए जा रहे हैं। हालांकि हालत अभी स्थिर बताई गई है। सोनिया गांधी का चेस्ट मेडिसिन डिपार्टमेंट के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. अरूप बासु की निगरानी में इलाज चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक कोई गंभीर बात नही है, सांस लेने में तकलीफ जो वो पिछले कुछ समय से झेल रही थीं, जिसकी वजह से उन्हें अक्सर निबुलाइज़ भी कराया जाता है, उन्हीं कारणों से इस बार भी भर्ती कराया गया है। सर गंगाराम अस्पताल ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ. डीएस राणा ने सोनिया गांधी की हेल्थ रिपोर्ट को नॉर्मल बताया है। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष को फेफड़ों से संबंधित समस्या है। सांस लेने में तकलीफ के चलते उन्हें 4 जनवरी को भी सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस वक्त वह अपने रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती हुई थीं। भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के कारण उन्हें सांस लेने में तकलीफ का सामना करना पड़ा था। 10 जनवरी को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here