Home उत्तराखंड Almora शराबी युवक ने की पिता की चाकुओं से गोदकर हत्या

शराबी युवक ने की पिता की चाकुओं से गोदकर हत्या

0
690

नैनीताल। शराब के नशे में हुए मामूली विवाद के दौरान एक पुत्र ने अपने पिता की चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतक पिता के शव को कब्जे में लेकर नशेड़ी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक पूर्व फौजी बताया जा रहा है।
हत्या की यह वारदात लालकुंआ क्षेत्र के शांतिपुरी इलाके में घटित हुई है। जानकारी के अनुसार शांतिपुरी नंबर एक में पूर्व सैनिक दीवान गिरी अपने परिवार के साथ रह रहे थे। बताया जा रहा है कि उसका पुत्र भजमन गिरी नशे का आदी है और वह आए दिन शराब पीकर घर में झगड़ा करता था। बीती रात वह फिर शराब पीकर घर आया और और घर में झगड़ा करने लगा। इस दौरान बीच बचाव के लिए जब पिता दीवान गिरी आये तो तैश में आकर भजमन ने उन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे दीवान गिरी गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हे परिजनों द्वारा किच्छा अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया है।
परिजनों के अनुसार रात्रि करीब साढ़े 11 बजे हुई इस घटना की जानकारी मृतक के छोटे पुत्र अंकित ने पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी भजमन गिरी को हत्या में प्रयुक्त चाकू के साथ हिरासत में ले लिया। वहीं पुलिस ने मृतक पिता के शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी गयी है। बताया जा रहा है कि मृतक आर्मी में सूबेदार के पद से रिटायर्ट हुए थे। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here