Home News Posts उत्तराखंड पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल हुए भाजपा में शामिल

पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल हुए भाजपा में शामिल

0
581

देहरादून। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल ने आज अपने समर्थकों के संग भाजपा का दामन थाम लिया है। उन्होने बीते रोज ही कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था।
इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विकास परक कामों से प्रेरित होकर उन्होंने आज भाजपा का दामन थामा है। साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी में निष्ठा के साथ उन्हें जो भी काम दिया जाएगा उसको निभाने का काम करेंगे। इस अवसर पर तमाम भाजपा के नेताओं ने दिनेश अग्रवाल का स्वागत किया वही दिनेश अग्रवाल ने भी सभी बीजेपी के नेता और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया।
बता दे कि दिनेश अग्रवाल को जॉइनिंग कराने के लिए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटृ, त्रिवेंद्र सिंह रावत, रमेश पोखरियाल निशंक, सुबोध उनियाल और मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, विधायक धर्मपुर विनोद चमोली आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here