हरिद्वार। जिला खाघ सुरक्षा विभाग द्वारा महाशिवरात्रि पर्व को ध्यान में रखते हुए खाघ सामग्री में किसी तरह का कोई मिलावट न हो इसके लिए विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाघ सामग्री की जांच की जा रही है।
जिला खाघ सुरक्षा अधिकारी हरिद्वार महिमानंद जोशी ने बताया कि देर रात्रि को उपायुक्त गढ़वाल आर एस रावत के नेतृत्व में तथा उनके द्वारा एवं वरिष्ठ खाघ सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन व पवन कुमार की टीम के साथ इब्राहिमपुर स्थित पनीर एवं दही निर्माण इकाई पुंडीर फैक्ट्री में छापा मारा गया। छापे के दौरान पाया गया कि उक्त फैक्ट्री में बिना फूड लाइसेंस के अवैध रूप से संचालित होना पाया गया तथा मौके पर अनिवार्य दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर उक्त पनीर निर्माण इकाई को अग्रिम आदेशों तक बंद करा दिया गया, तथा मौके पर पनीर एवं दही के दो नमूने लेकर राजकीय खाघ प्रयोगशाला रुद्रपुर जांच हेतु भेजा गया है इस कार्रवाई के दौरान पथरी थाना का पुलिस दल भी मौजूद रहा। उन्होंने अवगत कराया है कि महाशिवरात्रि पर्व को ध्यान में रखते हुए कांवड़ पटरी मार्ग चंडी पुल से चिड़ियापुर तक पटरी मार्ग पर स्थित अस्थाई खाघ स्टॉल एवं भंडारों का निरीक्षण किया गया इस दौरान टीम द्वारा कूड़े का उचित निस्तारण करने, रेट लिस्ट चस्पा करने, खाघ रजिस्ट्रेशन बनवाने की विशेष निर्देश दिए गए। उन्होंने यह भी बताया कि दिलीप जैन के नेतृत्व में इंडस्ट्रियल एरिया स्थित कोल्ड ड्रिंक के दो गोदाम का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान माजा एवं फेंटा कोल्ड ड्रिंक के दो नमूने जांच हेतु लिए गए तथा निरीक्षण में पायी गयीं अनिमियताओं के संबंध में दोनों स्टोरेज मालिकों को नोटिस जारी किया गया। उन्होंने अवगत कराया है कि खाघ सुरक्षा अधिकारी पवन कुमार के नेतृत्व में पंत द्वीप पार्किंग में अस्थाई एवं स्थाई खाघ प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया इस दौरान कुल 12 खाघ प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया जिसमें तीन खाघ प्रतिष्ठानों के फूड लाइसेंस न होने के कारण नोटिस जारी किया गया।




