- 4 पर्यटकों के भी उत्तराखण्ड निवासी होने की आश्ंाका
देहरादून/गोवा। गोवा के क्लब में हुए भीषण अग्निकांड कें मृतकों में उत्तराखण्ड के भी पांच कर्मचारी शामिल है। जबकि इस अग्निकांड में उत्तराखण्ड के चार पर्यटकों के भी मरने की आंशका जताई जा रही है। जिनके निवास स्थान के बारे में सरकारी दस्तावेजों के अनुसार दिल्ली लिखा गया है। शवों की पहचान परिजनों व परिचितों द्वारा कर ली गयी है।
बता दें कि शनिवार देर रात उत्तरी गोवा के अरपोरा नागोओ में एक नाइट क्लब में सिलेन्डर फटने से भीषण आग लग गयी थी। जिसकी चपेट में आकर 25 लोगों की जान चली गयी। बताया जा रहा है कि मृतकों में पांच उत्तराखण्ड के निवासी है जो क्लब में कर्मचारी बताये जा रहे है। जिनके नाम जितेन्द्र (21)पुत्र संता सिंह निवासी सँकुल्ड, जिला टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड, सतीश (26) पुत्र सुरेंद्र सिंह राणा निवासी छांगा डोलिया, टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड, मनीष(23) पुत्र कृष्ण सिंह महार निवासी नेत्र सलन, पोस्ट घई, सल्लार, चंपावत, उत्तराखंड, सुरेंद्र (38)पुत्र अमर सिंह निवासी सिमली जमराड़ी बैरा, डीडीहाट, पिथोरागढ़, उत्तराखंड व सुमित नेगी, गढ़वाल बताये जा रहे है। वहीं मृतकों में चार पर्यटकों के उत्तराखण्ड निवासी होने की भी आंशका जताई जा रही है। जिनके नाम अनीता जोशी, सरोज जोशी, (अनीता की बहन), कमला जोशी, व विनोद कुमार शामिल है।
गोवा प्रशासन ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उत्तराखंड सरकार भी लगातार गोवा प्रशासन के संपर्क में है और पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद की बात कही है।
स्थानीय पुलिस ने क्लब के संचालकों पर लापरवाही की आशंका में जांच शुरू कर दी है। फायर सेफ्टी मानकों के उल्लंघन की दिशा में भी मामले की गहन जांच की जा रही है।




