Home उत्तराखंड Chamoli फायर वॉचर की आग बुझाते हुए मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

फायर वॉचर की आग बुझाते हुए मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

0
186

चमोली। बद्रीनाथ वन प्रभाग के बिरही क्षेत्र में जंगल की आग बुझाने गए एक फायर वॉचर की चटृान से गिरकर मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।
जानकारी के अनुसार बदरीनाथ वन प्रभाग में इन दिनों जंगल जल रहे हैं। बिरही क्षेत्र में बीती शाम वन विभाग की टीम जंगल की आग बुझाने पहुंची थी। आग बुझाने के दौरान फायर वॉचर राजेंद्र सिंह पुत्र नंदन सिंह निवासी पाखी—जलग्वाड़, बदरीनाथ चटृान से गिर गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद वन विभाग के अधिकारी और परिजन मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि राजेंद्र सिंह पिछले 8 वर्षों से वन विभाग के साथ फायर वॉचर के रूप में कार्य कर रहे थे और परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। इस घटना से परिजनों के साथ साथ स्थानीय लोगों में भी विभाग की लापरवाही पर भारी आक्रोश है। नाराज लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों का घेराव करते हुए मृतक के परिवार को मुआवजा और पत्नी को नौकरी देने की मांग की है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वन विभाग आग पर नियंत्रण पाने में नाकाम साबित हो रहा है। सरकार ने फायर वॉचर तो नियुक्त किए हैं, लेकिन उनकी सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए हैं। भीषण जंगल की आग के बीच वन कर्मी और फायर वॉचर बिना संसाधनों के जान जोखिम में डालकर काम कर रहे हैं। सरकार को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here