Home उत्तराखंड Chamoli घर में लगी आग, दादी-पोते की जलकर मौत

घर में लगी आग, दादी-पोते की जलकर मौत

0
437

चमोली। घर में देर रात अचानक आग लगने से दादी—पोते की जलकर मौत हो गयी है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। घर में आग लगने की वजह शाट सर्किट बताया जा रहा है।
मामला थराली क्षेत्र के ग्वालदम पाटला तोक की है। जानकारी के अनुसार बीती देर रात साढ़े 3 बजे करीब थाना थराली पुलिस को सूचना मिली कि मध्य रात्रि 1 बजे के करीब ग्वालदम के पास करूंड़पानी गांव में एक घर में आग लग गई हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि इस घटना में 80 वर्षीय हरमा देवी और उनके 10 साल के पोते अंकित की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त घर में कुल पांच सदस्य थे। मृतका अपने पोते के साथ कमरे में सोई थी, जिसमें आग लगने की घटना हुई। जब आग फैलने के बाद परिवार के अन्य सदस्यों का दम घुटने लगा तो वह कमरे से बाहर की तरफ भागे, जिससे अन्य तीन सदस्यों की जान बच गई। लेकिन दादी और पोते की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पंचायतनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। मौके पर प्रशासन की टीम और विघुत विभाग के अधिकारियों के द्वारा घटना की जांच की जा रही है। घर में आग लगने की वजह शॉट सर्किट बताया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here